• Sat. Mar 7th, 2026

कोयला केंद्रीय मंत्री प्रहलाद साहू पहुंचे धनबाद ,दिया गया गोड ऑफ ऑनर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 14, 2023

अंकित केशरी (avn)

धनबाद ।सेन्द्रा बँसजोडा कोलियरी परियोजना में गुरूवार की संध्या समय कोयला केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी अपने काफिले के साथ यहां पहुंचे और परियोजना का निरीक्षण किए। बीसीसीएल सीएमडी ने परियोजना विस्तारीकरण को लेकर विस्थापन समस्या से मंत्री को

अवगत कराए।इस दौरान आज कोयला मंत्री संध्या लगभग 6:05 बजे बांसजोडा यज्ञ मंडप के समीप भ्यू प्वाइंट के पास पहुंचे जहां पर पहले से खड़े बीसीसीएल के सभी अधिकारियों ने मंत्री पहलाद जोशी को गुलदस्ता देकर स्वागत किये। तत्पश्चात सभी लोग भ्यू पॉइंट मंच पर पहुंचकर बांसजोडा परियोजना का निरीक्षण किए। इस दौरान बीसीसीएल के सीएमडी सिमरन दत्ता ने मंत्री पहलाद जोशी को अग्नि प्रभावित क्षेत्र तथा पास के रेलवे लाइन के नीचे काफी वर्ष पूर्व में उत्खनन किये जाने की बात बताए, इसके अलावा परियोजना के विस्तारीकरण में मंदिर और रैयत तथा ग्रामीणों का विस्थापन तथा मुआवजा समस्या से अवगत कराए। इसके तुरंत बाद मंत्री पहलाद जोशी ने भ्यू पॉइंट से मंच के समीप पहुंचे, जहां पर सभी ग्रामीण लोग अपनी अपनी बात रखने के लिए इंतीजार कर रहे थे।कॉल मंत्री प्रहलाद साहू ने होटल सिनोटेल में प्रेस वार्ता कर कहा स्मार्ट सिटी का प्लान चल रहा है उसी के तहत झरिया के लोगों का विस्थापन किया जायेगा । झरिया के लोगों को हर सुविधा सिफ्टिंग के बाद दिया जायेगा । दिल्ली मंत्रालय में इस बात को रखा गया है अभी 3500 परिवारों को झरिया से सिफ्ट किया गया है और तत्काल में 2000 परिवारों को सिफ्ट करना है जिनको मास्टर प्लान के तहत हर सुविधा दी जायेगी । जो बीसीसीएल के जमीन पर नहीं है । उनलोगों को जो भी मुआवजा होता है वह दिया जायेगा । कोयला मात्रा में थर्मल को उत्पादन करने के लिए प्रयासरत है । झरिया के मास्टर प्लान के लिए 750 करोड़ झरिया के लिए पास हुआ है जो की बीसीसीएल को दिया जा चुका है और कोयला चोरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुई है । उन्होंने आश्वासन दिया है कि कोयला चोरी पर पूर्णत प्रतिबंध दिया जा रहा है । इसी दौरान आपा धापी बोलने के चक्कर में थोड़ी देर के लिए हंगामा मच गया। हलांकी पुलीश ने सभी को शांत कराया , इसके बाद मिशन मोदी के तत्वधान में राजेश गुप्ता,सुमित प्रमाणिक,भाजपा नेत्री गीता सिंह, ने माँग किया की रैयतो को चिन्हित कर शिघ्र उचित मुआवजा एवं नियोजन दिया जाए। वही जनता श्रमिक संघ सह ग्रामीण नेता रामाशंकर महतो एवं शंकर तुरी ने मांग किया कि ग्रामीणों को विस्थापित करने के टी 5 पहले तेतुलमारी से भूली तक बीसीसीएल के जमीन पर आवास बनाकर दिया जाए एवं उचित मुआवजा सहित रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावे असंगठित मजदूर नेता कामू प्रसाद तथा बैजनाथ सिंह ने 400 असंगठित मजदूरों को प्रतिदिन ट्रक लोडिंग कार्य जो बंद है उसे चालू कराया जाए अथवा उक्त मजदूरों को रोजगार सुनिश्चित कराया जाए।गडरिया रैयत ध्रुव महतो ने मांग करते हुए कहा की बांसजोडा ,निचितपुर ,सेन्द्रा मौजा में बीसीसीएल का परियोजना चल रही है परन्तु रैयतो को जो मुआवजा और नियोजन नही मिला है वह शीघ्र मिलना चाहिए और केंद्रीय विस्थापित नीति के तहत ग्रामीणों को विस्थापित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के पश्चात केंद्रीय कोयला मंत्री पहलाद जोशी ने कहा कि ग्रामीण आप सभी थोड़ा शांति से रहो जो भी समस्या पर बोलना है दो-तीन लोग आकर बोलो उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जहां कोयला नहीं है वहां बीसीसीएल अपनी जमीन पर स्मार्ट सिटी डेवलप कर सभी विस्थापितों को शीघ्र आवास देने का काम करेंगी।अभी यहां पर आग ही आग है आग के समीप लोगो का रहना खतरा है इसलिए फिलहाल बीसीसीएल अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था कर आप लोग के साथ वार्ता कर आगे की काम करेगी।इसके अलावा रैयत का बकाया मुआवजा शीघ्र मिलेगा और अंत में पहलाद जोशी ने सीएमडी सिमरण दत्ता को कहा कि कि यहां के लोग से बात कर शीघ्र शिफ्ट कर परियोजना को चालू करने का निर्देश दिया।इस मौके पर बीसीसीएल के सीएमडी सिमरन दत्ता,डीपी एमके रमैया, बीएफ राकेश सहाय, डीटीपीओ विद्यानंद कावले, एरिया पांच के जीएम अनूप कुमार रॉय,एरिया चार के जीएम महेंद्र सिंह दूत, , धनबाद उपयुक्त संदीप कुमार सिंह,बाघमारा बीडीएओ सुनील प्रजापति,सीओ सुब्रा रानी,सीआईएसएफ के डीआईजी विनय कजला,सेन्द्रा बाँसजोड़ा परियोजना पदाधिकारी अरबिन्द झा, निचितपुर परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, लोयाबाद परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह,लोयाबाद थाना प्रभारी रजन कुमार राम,तेतुलमारी थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव,आदि बीसीसीएल के अधिकारियों तथा बाँसजोड़ा ग्रमीणों मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *