
बंदगांव/नकटी: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत अंतर्गत ग्राम कोंकवां में आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं विशिष्ट अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में बतौर अतिथि शामिल होकर छऊ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान लोक कला, पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और ग्रामीण एकता पर जोर दिया गया।

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष श्री सनी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, बंदगांव प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, बंदगांव प्रखंड सचिव सुनील लगुरी, ग्राम प्रधान, आयोजन समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

दो दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में विभिन्न दलों के छऊ कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है, और रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारा और मजबूत होता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
