
जमशेदपुर। निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को जिले में बनाए गए विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने समाहरणालय, एसडीओ धालभूम कार्यालय, आईटीडीए, जिला जनसंपर्क कार्यालय और वाणिज्य कर कार्यालय में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने, दस्तावेजों के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदाता को आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने नाम और निर्वाचक विवरण की जांच करने तथा किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।

इस दौरान एसआईआर -2026 के तहत सभी दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं की सहायता में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने अहम भूमिका निभाई , जिसे उपायुक्त द्वारा सराहना भी किया गया । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा , सिविल डिफेंस जमशेदपुर के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
