• Sun. Mar 8th, 2026

केरोसिन छिड़कर गर्भवती ने लगाई आग, मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2023

 

*अंतर्कथा संवाददाता*

जमुई में मंगलवार को एक गर्भवती महिला ने केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। 90 प्रतिशत जली महिला का इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। मामला बरहट थाना क्षेत्र की वार्ड नं-2 सुदामापुर डाढ़ा गांव की है। मृतक महिला की पहचान रंजीत साह की पत्नी राधा देवी (27) के रूप में हुई है।महिला की पहले से दो बेटी है। अभी वह 4 माह की गर्भवती थी। इस घटना के बाद महिला के पति और ससुर घर से फरार हैं। पुलिस ने महिला की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।घटना के बारे में मृतक महिला की बेटी ज्योति (7) ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात मम्मी ने पापा को कहा कि आप हमें नौकरानी बना कर रख दिए हैं। इसी बात को लेकर मम्मी और पापा के बीच झगड़ा हो गया था। पापा ने छोटे से एक पाइप से रात में बाल पकड़कर मम्मी की पिटाई कर दी। इसके बाद सुबह हम स्कूल चल गए थे। इसके अलावा हम कुछ नहीं जानते हैं।
*मृतका को दो बेटी अल्ट्रासाउंड करवाया था*
राधा देवी के जीजा केदार साव का कहना है कि मेरी साली गर्भवती थी। सुबह हम खेत जुतवा रहे थे। तभी सूचना मिली की साली को जलाकर मार दिया गया। उन्होंने बताया कि राधा के ससुराल वालों द्वारा बार-बार कहा जाता था कि उसकी बेटी हुई है। दो बेटी है, 6 साल और 7 साल की। 2015 में राधा की शादी रंजीत से हुई थी। राधा देवी चार महीने की गर्भवती थी। अल्ट्रासाउंड भी करवाया था। बार-बार लड़की होने पर मारपीट भी करता था।
*केरोसिन तेल की बोतल और माचिस बरामद* :स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी बरहट थाने की पुलिस को दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जली महिला को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मौके से केरोसिन तेल की बोतल और माचिस भी बरामद किया है। इस दौरान पुलिस महिला से बयान भी लेना चाही पर वह कुछ बोल नहीं पा रही थी।इस मामले में बरहट थानाध्यक्ष ए.के आजाद ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक महिला ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली है। वहीं परिजनों के हिसाब से ससुराल वालों पर आग लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति और ससुर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *