• Tue. Mar 24th, 2026

केरेडारी में चुनाव शांति पूर्ण माहौल में संपन्न!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

केरेडारी : पांचवें चरण में हो रहे हजारीबाग लोक सभा चुनाव केरेडारी प्रखंड में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हो गया! मतदान केंद्रों पर वोट देने को लेकर सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थी! सुदूरवर्ती क्षेत्र पताल मनातू पंचायत में मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई!लोग वोट देने के लिए अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे! बहु चर्चित टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है में संस्कारी मास्टर जी की भूमिका अदा करने वाले लई सुकवार गांव निवासी बहु चर्चित कलाकार विजय सिंह उर्फ मास्टर जी ने मुंबई से सीधे अपने गांव के बूथ संख्या 56 भदई खाप पहुंचकर मतदान किए और मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक भी किए! इनके अलावे 91 वर्षीय भदई खाप निवासी सुखदेव मिश्र बूथ संख्या 56 में गरी कलां बूथ संख्या 48 में 80 वर्षीय वरिष्ठ महिला मतदाता सावित्री देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया!सुबह सात से नौ बजे के शुरुआती सत्र में 14.59 प्रतिशत मतदान हुए! वहीं नौ से 11बजे तक 31.40 प्रतिशत मतदान हुआ! दोपहर एक बजे से तीन 48.56 प्रतिशत मतदान हुआ! दोपहर तीन बजे तक 62.26प्रतिशत मतदान हुआ! वहीं मतदान को लेकर केरेडारी प्रखंड प्रशासन वोटिंग आवर में पूरी तरह से सक्रिय दिखे सीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल बीडीओ अमित कुमार प्रखंड के 108 बूथ की हर एक पल की वास्तु स्थिति से अवगत होते रहे वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बूथों का पल पल का जायजा लेते रहे! केरेडारी प्रखंड मुख्यालय गांव के बूथ संख्या 23 पर शाम पांच बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार होने होने के कारण वोट स्पष्ट नहीं हो पाया था! ऐसी अनुमानित वोट प्रतिशत 65 माना जा रहा था!वहीं मतदान कराने आए मतदान कर्मियों ने भी केरेडारी प्रखंड में शांति पूर्ण चुनाव और सहयोग पर खुशी जाहिर करते हुए केरेडारी प्रखंड वासियों का आभार प्रकट किया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *