• Sat. Mar 14th, 2026

केजरीवाल के पीए विभव कुमार के साथ हुए विवाद के बाद रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव अचानक चर्चा में।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 20, 2024

 

रोहतास – :दिल्ली के हाई प्रोफाइल आप सांसद स्वाति महिवाल तथा सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के साथ हुए विवाद के बाद रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के दिनारा थाना के नरवर पंचायत का खुदरू गांव अचानक चर्चा में आ गया है। क्योंकि आरोपी विभव कुमार खुदरु गांव का ही निवासी है। गांव पर इसके पिता महेश्वर राय रहते हैं। जो बीएमपी के सिपाही पद से स्वेक्षिक अवकाश ले चुके हैं। वह अपने पुत्र को पूरी तरह से निर्दोष बता रहे हैं तथा कह रहे हैं कि पिछले 15 सालों से हुए अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। ऐसे में उनका आचरण बहुत अच्छा है। बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरा करने के बाद वह पत्रकारिता की पढ़ाई करने दिल्ली चले गए थे। जिस दौरान अरविंद केजरीवाल से संपर्क में आए और बाद में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विभव कुमार मुख्यमंत्री के आप्त सचिव बनाए गए। विभव कुमार की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद उनके पिता महेश्वर राय चिंतित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र से मोबाइल फोन पर बात हुई है। जिसमें विभव ने बताया कि स्वाति महिवाल मैडम बेवजह मुद्दा बना रही है। उन्होंने तो सीएम से मिलने के लिए थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा था। लेकिन उन पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि दो भाइयों में सबसे बड़ा विभव काफी मिलनसार रहा है। क्योंकि पिछले कई वर्षों से विभव गांव में नहीं है। लेकिन उनके परिवार का गांव में सबसे अच्छा संबंध है। विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद गांव में भी लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *