• Sun. Mar 15th, 2026

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री ने किया सूर्यकुंड मेला का उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2023

बरकट्ठा।बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड मेला का उद्घाटन शनिवार को हुआ। मेला का उदघाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, कुमकुम देवी, प्रमुख रेणू देवी, मुखिया ललिता देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मकर संक्रांति काफी शुभ दिन है जब धार्मिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में मेला का उदघाटन करने का अवसर मिला। सूर्यकुंड मेला का स्वरूप आज काफी बदला है आगे चलकर यह और विकसित होगा यह मुझे पूर्ण विश्वास है।विश्व के मानचित्र पर सूर्यकुंड का स्थान है इसकी शोभा कैसे बरकरार रहे यह हमलोगों को देखना है। विधायक अमित यादव ने कहा कि सूर्यकुंड पर्यटक स्थल के साथ साथ श्रद्धा और धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। सूर्यकुंड का विकास हो रहा है और आगे भी इसको विकसित करने की जरूरत है. सभा की अध्यक्षता मेला ठिकेदार श्याम पांडेय ने की संचालन सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद महतो ने किया. मौके पर सीओ श्रीकांत लाल मांझी, पुलिस निरीक्षक श्याम चंद्र सिंह, गोरहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहा, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, पंसस विकास कुमार पांडेय, धीरेन्द्र पांडेय, देवेंद्र पांडेय, टुकलाल नायक, मेला ठिकेदार पांच पांडव कमेटी के अर्जुन राणा, विजय नायक, अमित पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, संजय पांडेय,कुलदीप पांडेय, संजय कुमार साव, कलीम खान, सुरेन्द्र साव,संजय कुमार साव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *