
बेरमो/बोकारो थर्मल-
केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को रांची संभाग की द्वितीय निपुण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) को मजबूत करने, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की समीक्षा करने तथा प्राथमिक एवं प्रारंभिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त श्रीमती सुजाता मिश्रा रहीं। बैठक की मेजबानी केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के प्राचार्य डॉ. बलराम डे एवं वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव ने की। उपायुक्त श्री एस.वी. जोगलेकर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। रांची संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं हेडमास्टर्स ने बैठक में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक स्वागत, दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य से हुई। प्राचार्य डॉ. बलराम डे ने स्वागत भाषण देते हुए बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन के लिए उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में पिछली बैठक के एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की गई। सत्र 2026-27 के आकलन ढांचे से संबंधित 23 जुलाई 2026 के पत्र के संदर्भ में चर्चा करते हुए SAMAGAM पोर्टल पर FLN असेसमेंट एवं HPC से संबंधित नवीन अपडेट पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कंपीटेंसी बेस्ड क्वेश्चन पेपर (Competency-Based Question Paper) के निर्माण की प्रक्रिया एवं आवश्यक शैक्षणिक दृष्टिकोण पर भी चर्चा हुई।
कक्षा पांच के PT-1 के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सीखने में आ रही कठिनाइयों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल इंटरवेंशन तथा उनकी सीखने की आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक रणनीतियां अपनाने पर विचार किया गया। विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार के लिए विद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
बैठक में अंग्रेजी विषय में NIPUN लक्ष्यों की प्राप्ति, अनुभवात्मक अधिगम तथा बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। ‘कहानी से कलम तक’ कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने पर भी विचार साझा किए गए।
इसके अलावा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, विद्यालयों की श्रेष्ठ शैक्षणिक पद्धतियों, CwSN विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सहयोग और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। PM SHRI योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों और गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में केवी नंबर-1 धनबाद, केवी नंबर-2 धनबाद, केवी मैथन डैम, केवी नंबर-1 बोकारो, केवी बरकाथा, केवी कोडरमा, केवी हजारीबाग, केवी धनवार, केवी चंद्रपुरा, केवी गिरिडीह, केवी गोमो तथा केवी नंबर-3 बोकारो सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव और प्रभावी कार्यप्रणालियां साझा कीं।
अंत में प्राचार्य डॉ. बलराम डे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से विद्यालय के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार अरजरिया के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विद्यालय की ओर से प्रतिभागियों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं शाम की चाय की व्यवस्था की गई। बैठक का समापन गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं दक्षता-आधारित शिक्षा के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
