• Sat. Apr 4th, 2026

कुसतौर रेलवे साइडिंग में कोयले की जगह पिसाई पत्थर की ट्रांसपोर्टिंग जोरों पर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024
crescent ad

 

 

केन्दुआ।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसतौर रेलवे साईडिंग में ऐना फायर प्रोजेक्ट से कोयला के जगह पर पत्थर भेजने का अवैध गोरखधंधा जोर सोर से चल रहा है। सूत्र बताते है कि कुसतौर बीएनआर रेलवे साईडिंग में

कुसुंडा क्षेत्र संख्या 6 अंतर्गत संचालित ऐना फायर प्रोजेक्ट के आउट सोर्सिंग कंपनी से कोयला ट्रांसपोर्टिंग के नाम पर सीएचपी में कोयला पत्थर पिसाई कर हाईवा ट्रको से बड़े पैमाने पर कुसतौर साइडिंग में भेजा जा रहा है।जहां से उक्त पत्थर युक्त कोयला रेलवे रैक में लोडिंग कर विभिन्न प्लांटों में भेज दिया जा रहा है।इस संबंध में बीसीसीएल के बड़े अधिकारियों एवं कुसतौर साईडिंग इंचार्ज से संपर्क करने पर वे कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहे है।जिससे यह साबित हो रहा है कि इस अवैध गोरखधंधे का खेल बीसीसीएल प्रबन्धन की देखरेख में चल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *