• Tue. Oct 27th, 2026

कुल्टी – शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी तथा गौरांग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

बराकर । शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी तथा गौरांग मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराकर शहर के चौक बाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी में शरद पूर्णिमा उत्सव धार्मिक वातावरण में विधिवत पूजा अर्चना के साथ मनाया गया । इस दौरान स्थानीय पुजारियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर उपस्थित लोगों के बीच भोग प्रसाद तथा खीर का वितरण किया गया । वही दूसरी ओर बराकर के बेगुनिया स्थित तथा साधु सीताराम बाबा द्वारा प्रतिष्ठित गौरांग मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।

जहां विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात भिन्न भिन्न तरह के प्रसाद भोग लगाया गया । इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष तथा आस पास के गणमान्य लोग मौजूद थे । इस संबंध में गौरांग मंदिर के पुजारी हरे कृष्ण महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गौरांग मंदिर में शरद पूर्णिमा पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है । जहां विभिन्न तरह के प्रसाद का भोग लगाया जाता है पूजा में काफी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं तथा पूजा के पश्चात सैकड़ो लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण परंपरा अनुसार किया जाता है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *