• Thu. May 7th, 2026

कुल्टी – बराकर सृजन शाखा की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

May 7, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। बराकर सृजन शाखा की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर की महिलाओं का संगठन सृजन शाखा की ओर से बच्चों के गर्मियों की छुट्टियों में लगने वाले समर कैंप का आयोजन किया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन गणमान्य सदस्यों ने फीता काट कर किया ।

जहां आसपास के क्षेत्र के काफी संख्या में बच्चों ने कैंप में हिस्सा लेकर विभिन्न तरह के मनोरंजन के प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया । इस दौरान बच्चों ने कैंप में आर्ट , योगा , पुल पार्टी , बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट , श्लोका , ग्रिटीट्यूड सहित कई तरह के खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

सृजन शाखा के अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल सचिव रितिका अग्रवाल कोषाध्यक्ष निशि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि सृजन शाखा की ओर से विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है ।बच्चों के छुट्टियों को ज्ञान के साथ साथ उत्साह एवं आनंद पूर्ण बनाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया ।

जहां खेल के माध्यम से बच्चों में ज्ञान का प्रसार करने की कोशिश की गई । इस अवसर पर सृजन शाखा के अन्य सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर बच्चों को इस शिविर में सहयोग किया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *