
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी। बेगुनिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आसनसोल जिला अस्पताल के सहयोग से कुशल चिकित्सकों की देख रेखा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान शिविर का विधिवत उद्घाटन गणमान्य लोगों द्वारा किया गया । इस अवसर पर कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार , बराकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक , डॉ एस बी बनर्जी ,बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ,रामेश्वर भगत मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे ।

इसके पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों ने शिविर में रक्त दान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया । उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि रक्तदान महा दान है । इसी रक्त के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की जीवन की रक्षा होती है । इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए ।

वही फाड़ी प्रभारी अंजन रजक ने रक्तदान शिविर आयोजन कर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान करना पुण्य का काम है । उन्होंने आयोजकों से इस तरह के शिविर और आयोजित करने तथा लोगों को बढ़चढ़ कर रक्तदान करने का आग्रह किया । शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।
इस अवसर पर बेगुनिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष हराधन मंडल , सचिव पूर्णेन्दु चटर्जी , के अलावा शंकर भगत ,सुब्रतो घोष ,सोमनाथ दे ,प्रसेनजीत धीवर , निकू वर्मा , अभिषेक मोदक , वैद्यनाथ दत्त , अंतू मॉल सहित सभी सदस्यों की भूमिका सराहनीय रहा ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
