
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुलटी : हावड़ा स्थित पार्टी कार्यालय मे शनिवार की देर शाम तक चली बैठक में

पश्चिम बंगाल जनता दल युनाईटेड की राज्य इकाई का पुनर्गठन किया गया हैं । जिसकी जानकारी सोमवार को बराकर लौटने पर राज्य महासचिव सुभाष सिंह ने दी हैं ।

इस संबंध में सुभाष सिंह ने बताया हैं कि राज्य अध्यक्ष अमिताभ दत्ता ने पार्टी के केन्द्रीय समिति के महासचिव, राज्य सभा की उपसभापति तथा पश्चिम बंगाल प्रदेश प्रभारी कहकशां परबीन की उपस्थिति मे पार्टी के राज्य स्तरीय प्रमुख नेताओं तथा सचिव मंडली के पूर्व सदस्यों पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों तथा कनभेनरों की उपस्थिति मे राज्य इकाई का पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई। सबकी राय से पश्चिम बंगाल राज्य इकाई के जनतादल युनाइटेड पश्चिम बंगाल राज्य इकाई के पदाधिकारियों का मनोनयन किया। अमिताभ दत्ता अध्यक्ष के अलावे चार उपाध्यक्षों, पांच महासचिव, पांच सचिव और एक कोषाध्यक्ष के अलावा सुभाष सिंह को राज्य इकाई का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया ।
इसके आलावा चार स्थाई सदस्य, युवा जनतादल युनाइटेड, महिला जनतादल युनाइटेड तथा छात्र जनता दल युनाइटेड की राज्य के कनभेनर भी मनोनीत किये गये। आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किये गये। साथ ही साथ राज्य के कुल 15 जिला अध्यक्षों तथा कनभेनरों का भी मनोनयन किया गया।
बैठक में बनी नई कमेटी में पश्चिम बंगाल राज्य महासचिव सुभाष सिंह, श्याम प्रसाद चतुर्वेदी, मोहम्मद नरूल होदा, रणवीर दता, जयप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह,को बनाया गया। सचिव बिपुल रे, सिद्धनाथ प्रसाद, सुनील यादव, नबनीता पाल, कृष्णा मडंल को रखा गया । कोषाध्यक्ष के लिए अजय सेठिया, काय॔लय सचिव शुभेंदू भट्टाचार्य, को बनाया गया हैं ।
जब कि अमिताव दत्ता अध्यक्ष, ताहारोन बेगम उपाध्यक्ष, अशोक सुहासरिया, राज कुमार पासवान को , प्रधान सचिव विजय प्रसाद सिंह,को बनाया गया हैं । आमंत्रित नेताओ में एमएस. कहकशां परवीन, एक्स-एमपी और ऑब्जर्वर भी मौजूद थी। काशीनाथ राय, डॉ. असीरुद्दीन, सुनील साह को रखा गया हैं ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
