
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी मडंल का एक दिवसीय परिचित वर्ग एवं सदस्यता अभियान सम्मेलन बुधवार की देर शाम को कुल्टी कालेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई थी और बंदे मातरम तथा भारत माता की जय के साथ समापन हुआ।

इस दौरान कुल्टी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी मडंल के सचिव अनिकेत साव ने कहा कि राज्य में बदलाव हो चुंका हैं। अब विद्यार्थी परिषद को मंथन करना होगा कि कुल्टी मडंल में भविष्य की क्या नीतियां होगी । मौजूदा समय में कुल्टी मडंल में पांच हजार लोगों को विधाथीॅ परिषद से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया हैं । जिसके लिए कालेज और विभिन्न एचएस स्कूल में अध्ययनरत माध्यमिक और एचएस के विधाथि॔यों से मिलकर शिक्षा से संबंधित उन्की जरुरतों को समझना होगा । नई शिक्षा नीति के बारे में उन्हे बताना होगा ,कि भविष्य में इस के क्या क्या लाभ मिल सकते हैं । भाजपा की केन्द्रीय सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जो आथिर्क सहयोग दिया जा रहा हैं । उसके बारे में विस्तार से बताना होगा । कारण जानकरी के अभाव में यह फंड पूरी तरह से खच॔ नहीं हो पाता हैं और वापस केन्द्रीय सरकार के पास चला जाता है। उन्होंने कहा कि संघ के विस्तार के लिए बहुत जल्द परिषद का चुनाव करवाया जयेगा। जिससे युवां वग॔ के योग्य लोग आगे आ सके ।

इस दौरान अखिल भारतीय विधाथीॅ परिषद के आसनसोल जिला संयोजक ओमप्रकाश मिश्रा, आरएसएस नगरसाह कार्यवाहक राजीव परासर समेत कई पदाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित थी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
