

रिपोर्ट :गौतम प्रसाद :कुमारधुबी
कुुमारधुुबी-नगर में जाम का दंश झेल रहे कुमारधुबी वासियों को नए साल में जाम से निजात मिल सकता है | कुमारधुबी रेलवे पुल के ऊपर बन रहे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है | पुल के दोनों और लिंक रोड का निर्माण कार्य जोर शोर से किया जा रहा है | पुल पर बने ब्रिज बैरियर की रंगाई पुताई भी चल रही है |

सात वर्ष पहले लगभग 28 करोड़ की लागत वाले इस पुल का निर्माण पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के कार्यकाल में शुरू हुआ था | इस पुल का कार्य कछुए की गति से चल रहा था | तत्कालीन विधायक अरूप चटर्जी के पहल से इसके कार्य में तेजी आई | पुल निर्माण कार्य में जुड़े लोगों ने बताया निर्माण कार्य तेजी से जारी है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा। बालू की कमी से कार्य की प्रगति में कुछ बाधा आई थी।

पुल के दोनों छोरों पर लिंक रोड के लिए पत्थर के चूर्ण और मिट्टी की भराई का कार्य चल रहा है। दोनों छोरों पर सेफ्टी वाल भी तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कार्य संपन्न हो जाएगा। ज्ञात हो कि कुमारधुबी रेलवे पुल अंग्रेजों के समय का बना हुआ सिंगल पुल है। इस पुल में दिन भर जाम लगा रहता है, जिसके कारण नौकरी पेशा लोगों व दूरदराज जाने वाले लोगों का समय खराब होता है। लोग सही समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं।
विगत वर्षों में दर्जनों रोगी पुल जाम के कारण सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और काल कवलित हो गए। क्षेत्र के विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों ने पुल के ऊपर ओवर ब्रिज निर्माण के लिए सड़क जाम किया परंतु सफलता नहीं मिली। सिटी लाइव न्यूज- जानकारी के मुताविक तत्कालीन विधायक अरूप चटर्जी के पहल पर इस पुल के निर्माण का कार्य धरातल पर आया।उनके नेतृत्व में हुए आंदोलन में रेलवे द्वारा किए गए एफ आई आर के बाद उन्हें तीन माह की सजा भी हुई पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में सफलता मिली। बेहद धीमी गति से 5 वर्षों में इस पुल के पिलर तैयार हुए।
समय पर पूरा कार्य नहीं कर पाने के कारण कार्य में लगी कंपनी को हटाकर दूसरे कंपनी को काम दिया गया। उसके बाद पुल निर्माण के कार्य में तेजी आई। बालु उठाओ पर रोक के बाद निर्माण कार्य में शिथिलता आई थी परंतु पुल के दोनों छोरों को मिलाने का कार्य तेजी से जारी है। पुल निर्माण कार्य में लगे लोगों ने बताया कि शीघ्र ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
ओवर ब्रिज निर्माण के संदर्भ में बात करते हुए रेलवे के आसनसोल डी आर एम ने पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को बताया कि नए वर्ष में ओवर ब्रिज की सेवा शुरू हो जाएगी। आपको बता दे की नए ब्रिज में 24 पिलर है और ब्रिज कि लंबाई 850 मीटर चैड़ाई 1200 मीटर है।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com