
*कुमारधुबी में मानसिक रूप से विक्षिप्त ठेला चालक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत*

कुमारधुबी – मानसिक रूप से विक्षिप्त 20 वर्षीय ठेला चालक लाडो नामक व्यक्ति की बुधवार की संध्या दर्दनाक मौत हो गई। कुमारधुबी स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

घटना की खबर पाकर रेल जीआरपी एवं कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंची। रेल जीआरपी शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक लाडो ठेला चला कर अपना जीवन यापन किया करता था लेकिन कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण इधर-उधर भटकता रहता था। आज शाम जब घटना की खबर उसके परिजनों को मिली तो परिजनों का पहुंचकर मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार था।
बुधवार सुबह 8:00 बजे से ही वह घर से निकला था शाम में खबर मिला की ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई है। जब पहुंचा तो देखा कि उसका छोटा भाई है। मृतक शादीशुदा है वह अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गया है। इधर रेल पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
