• Sat. Apr 4th, 2026

कुडमी हुंकार महारैली को लेकर बैठक सम्पन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 24, 2024
crescent ad

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

सिंदरी। शुक्रवार को टोटेमिक कुड़मी/कुरमी (महतो) समाज के जय हिंद मोड सिंदरी में रखा गया। टोटेमिक कुड़मी/कुरमी (महतो)समाज के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने कहा कि टोटेमिक कुड़मी/कुरमी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 25 फरवरी 2024( रविवार) को मोरहाबादी मैदान रांची में कुड़मी हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या मे ट्रेन, बस, चार पहिया वाहन से 25 फरवरी कुड़मी हुंकार महारैली को मोहराबादी रांची कुछ करेंगे साथ पारंपरिक नाच-गाना छऊ नाच, झुमर नाच, पता नाच,नटुवा नाच, गाजा-बाजा के साथ शामिल होंगे।उन्होंने कहा की कुडमी हुंकार महारैली ऐतिहासिक होगी, इस महारैली में लगभग पांच लाख की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे । मुख्य रूप से विश्वनाथ महतो, नवल किशोर महतो, जयदेव महतो, रमेश महतो, जयप्रकाश महतो, कमल किशोर महतो, रमेश महतो आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *