• Tue. Jun 2nd, 2026

कुंभम महाभोग पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, माता शीतला का लिया आशीर्वाद

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे लोको कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के तहत आज मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ कुंभम महाभोग पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में के. साई किरण एवं उनकी पत्नी के. मनीषा मुख्य रूप से पूजा में शामिल हुए और विधि-विधान से माता की आराधना की। लोको कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय का आज अंतिम शीतला माता पूजा महोत्सव इन दिनों भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

 

महाभोग पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता शीतला के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पुजारी पार्थ सारथी वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुई पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा के बाद महाभोग अर्पित कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सात दिवसीय चलने वाली माता शीतला का आज संध्या विसर्जन जुलस निकल माता को विदाई दिया जाएगा l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *