• Fri. Mar 13th, 2026

किशुन कोडासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कजरा के मैदान में विकासार्थ ट्रस्ट के लोगों ने चलाया जागरूकता अभियान।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 9, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

लखीसराय -: श्री किशुन कोडासी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मैदान में विकासार्थ ट्रस्ट के लोगों ने बाल विवाह को रोकने के लिए गीत संगीत के माध्यम से तथा अपने टीम के लोगों से जन जन को संदेश पहुंचाने का काम किया। इस दरम्यान कुछ ऐसी भी लड़कियां जिनकी कम उम्र थी और जिनका विवाह कम उम्र में ही कर दिया गया था उनकी परेशानी सुनी गई। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सारे लोगों ने शपथ लिया कि किसी भी प्रकार के बाल विवाह में वे शामिल नहीं होंगे और समाज में बाल विवाह को करने का अवसर भी लोगों को नहीं देंगे। समाज के साथ-साथ अपने घरों में भी किसी भी प्रकार से होने वाले बाल विवाह को रोकने का काम करेंगे। इस जागरूकता अभियान में विकासार्थ ट्रस्ट की बिहार सचिव सुनीता सिंह,सरपंच सुबोध तांती,सीडब्ल्यूएस चानन सुनील कुमार,सीडब्ल्यूएस स्वेता कुमारी, सूर्यगढ़ा सीडब्ल्यूएस रंजीत कुमार,आशा सीता कुमारी,सामाजिक कार्यकर्ता महेश कुमार,वार्ड सदस्य रोहित कुमार,प्रधानाध्यपक सुनील कुमार,सहायक शिक्षक महेश कुमार,रचना कुमारी,सुधीर प्रसाद,अजय कुमार, सीडब्ल्यूएस रंजीत कुमार,सीडब्ल्यूएस श्री निवास जी,सीडब्ल्यूएस अर्चना कुमारी शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *