• Thu. Sep 3rd, 2026

किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, नन्हे-मुन्नों ने किया जन्म लीला का मंचन

admin's avatar

Byadmin

Sep 3, 2026
crescent ad

 

 

किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल, झरिया में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ स्नेहलता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की प्रारंभ की सीनियर विंग में बच्चों ने *श्रीकृष्ण जन्म को दर्शाता एक मनमोहक नाटक* प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया.

संगीत विभाग की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम में ग्रुप सोंग में कक्षा दसवीं ,नृत्य कक्षा दूसरी से पांच के छात्र-छात्राओं ने भक्ति संगीत और समूह नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

इस अवसर पर संगीत विभाग के सुजीत दत्ता, अपर्णा दत्ता, नितीश कुमार, रंजीत पासवान, रोजी फ्रांसिस,नीतू सिंह और सौमिता अधिकारी आदि ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों ,गीतों पर छात्रों ने सुंदर नृत्य भी किया।किड्स गार्डेन जूनियर विंग में *नन्हे-मुन्ने बने राधा-कृष्ण* कार्यक्रम में नर्सरी से केजी-2 तक के बच्चों से हुई। छोटी-छोटी बच्चियां राधा रानी के रूप में और छोटे-छोटे बच्चे श्रीकृष्ण के वेश में सजे-धजे नजर आए।

इस मौके पर विद्यालय के सौगाता मल्लिक,दीपा Roy चौधरी ,शालू तिवारी, अंजलि चौधरी ,नयन केशरी तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित से भरपूर सहयोग रहा ।

अंत में सभी को राधा कृष्ण बने बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *