
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
कालूबथान :फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम लोकेश बारंगे ने पाथरकुआं पंचायत भवन में संचालित एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। वहीं, केंद्र संचालक अभिजीत दास की CSC आईडी रद्द करने की अनुशंसा भी की गई है।

मामला होमगार्ड बहाली से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, कालूबथान थाना क्षेत्र के बड़बाड़ी निवासी कृष्णपद सोरेन का चयन होमगार्ड बहाली में हुआ था। चयन के बाद उनके द्वारा जमा किए गए आवासीय प्रमाण पत्र का कलियासोल अंचल कार्यालय में सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान झारसेवा पोर्टल पर खुलासा हुआ कि संबंधित प्रमाण पत्र अंचल कार्यालय से कभी जारी ही नहीं किया गया था।

500 रुपये लेकर दिया गया फर्जी प्रमाण पत्र
शिकायतकर्ता कृष्णपद सोरेन के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2023 में आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए CSC संचालक अभिजीत दास को आवेदन दिया था। इसके बदले उनसे 500 रुपये लिए गए और बाद में कूटरचित डिजिटल हस्ताक्षर वाला प्रमाण पत्र थमा दिया गया।
मामले की प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसडीएम लोकेश बारंगे, अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा और डीपीओ यूआईडी अमित कुमार की संयुक्त टीम ने CSC केंद्र पर छापेमारी की और उसे तत्काल सील कर दिया।
प्रशासन ने संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही उसकी CSC आईडी रद्द करने की अनुशंसा की गई है।
एसडीएम लोकेश बारंगे ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले CSC एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
