• Wed. Feb 18th, 2026

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 8 नवम्बर को करियातपुर में हवन एवं गंगा आरती का किया जाएगा आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 6, 2022

संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत करियातपुर में 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर करियातपुर छठ नदी में प्रातः 8 बजे से पूजा अर्चना हवन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से कीर्तन भजन एवं संध्या 7 बजे गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। साथ ही गंगा आरती के बाद भीम प्रसाद केसरी के द्वारा प्रसाद के रुप में खीर का वितरण किया जाएगा। जनकल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस हवन एवं गंगा आरती करियातपुर के ग्रामीण काफी खुशी नजर आते है और लगभग 2 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होने की आशा है। उन्होंने सभी सनातन प्रेमियों से अनुरोध किया है कि इस हवन एवं गंगा आरती में अवश्य भाग ले, उनके सहभागी बने। इस हवन एवं गंगा आरती में अहम भूमिका निभाने वालो में संतोष कुमार प्रजापति, चंदन कुमार केसरी, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, प्रवीण प्रजापति, विक्की श्रीवास्तव, प्रदीप केसरी, दीपक प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *