• Sun. Aug 2nd, 2026

कारो माइंस में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 100 टन से अधिक कोयला व 50 बाइक जब्त

admin's avatar

Byadmin

Aug 2, 2026
crescent ad

 

बेरमो-

 

कारो माइंस के डीसीसीपीएल पैच क्षेत्र में शनिवार तड़के सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100.080 टन अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इस अभियान के बाद क्षेत्र में सक्रिय कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर गठित संयुक्त टीम ने तड़के छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरियों में कोयला भरकर मोटरसाइकिलों के माध्यम से बाहर ले जाने की तैयारी में थे। टीम के पहुंचते ही सभी आरोपी कोयला और वाहन छोड़कर समीपवर्ती जंगल की ओर भाग निकले।

 

करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान में बड़ी मात्रा में अवैध कोयला और 50 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में जब्त कोयला सीसीएल के बोकारो एंड करगली एरिया का पाया गया। मौके पर किसी भी व्यक्ति के पास कोयले से संबंधित वैध दस्तावेज या चालान नहीं मिला और न ही किसी ने जब्त कोयले पर अपना दावा किया।

 

अधिकारियों के अनुसार, बरामद कोयले की अनुमानित कीमत 4.23 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में खनिज एवं खनन संबंधी प्रावधानों के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन ने कहा है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *