• Thu. Jan 1st, 2026

कांग्रेस मुक्त बड़कागांव विधानसभा करना हमारा लक्ष्य :कामेश्वर महतो

ByAdmin Office

Jul 25, 2024

 

 

बड़कागांव। बड़कागांव हरली के विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में आजसू पार्टी के द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष श्यामलाल निराला एवं संचालन महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष रिंकी देवी ने किया।इस दौरान महिला मोर्चा के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष रिंकी देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं आजसू पार्टी में शामिल हुए जिनमें से कलावती देवी, रूपा देवी, सुमित्रा कुमारी ,सरस्वती देवी, मंजू देवी ,गीता देवी, रूबी कुमारी, प्रतिभा देवी, गुड़िया कुमारी, मालती देवी, सरिता देवी ,टेकन देवी, पारो देवी ,सीता राम,अंजू देवी ,महेश महतो, नागेंद्र कुमार ,प्रदीप राम ,सुखदेव कुमार ,कृष्णा महतो ,चुरामन राणा सहित अन्य लोग हैं।

इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नागेश्वर दूरी ने कहा कि लोगों को आजसू पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं।वही केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस मुक्त बड़कागांव विधानसभा करना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि यहां 15 साल में सिर्फ विकास के नाम पर विनाश हुआ है इस बार कांग्रेस मुक्त बड़कागांव विधानसभा करना है

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, केंद्रीय सचिव नागेश्वर पुरी, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो,आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र महतो, जिला सचिव गिरेंद्र प्रसाद, सुरेश गिरी,तुलेश्वर राम, सुरेश दांगी,वासुदेव कुमार ,भोला चौधरी ,राजू कुमार , रामेश्वर महतो घनश्याम दांगी, मनोज कुमार, आनंद कुमार ,शिबू कुमार, चुरामन राणा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *