• Wed. Mar 11th, 2026

कांग्रेस प्रमंडलीय स्वस्थ अध्यक्ष डॉ आरसी मेहता ने जनसंपर्क में कहा बरकट्ठा विधानसभा मेरा जन्म एवं कर्मस्थली है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 11, 2023

 

कांग्रेस प्रमंडलीय स्वस्थ अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बरकट्ठा प्रखंड के भ्रमण के दौरान गैपहाड़ी चौक में कहा कि इचाक मेरा जन्म स्थल एवं बरकट्ठा जयनगर चालकुसा चंदवारा गोरहर मेरा कर्मस्थली है 35 वर्षों से सेवक हूं यदि विधानसभा वासी मौका देते हैं तो माननीय पूर्व सन्यासी विधायक खगेंद्र प्रसाद एवं भुवनेश्वर मेहता आदर्श को पालन करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करूंगा। उद्योग के अभाव में बेरोजगार नौजवान अन्य राज्यों में रोजी-रोटी के लिए पलायन कर रहे है। पलायन रोकने के लिए उद्योग धंधा बरकट्ठा विधानसभा में लाने का प्रयास करूंगा। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन इचाक के बोधी बागी मैदान में 18 दिसंबर को हो रहा है अपने कार्य निष्पादन हेतु बरकट्ठा से ज्यादा से ज्यादा लोग मुख्यमंत्री के सभा में आकर लाभ उठाएं। सरकार आपके द्वार झारखंड सरकार का सराहनीय कार्य है। भ्रमण में मुख्य रूप से कांग्रेस 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता लेखराज प्रसाद प्रो बीके मेहता पंचायत अध्यक्ष कुलदीप राम इस नेता नजीर मियां महेंद्र प्रसाद राजू मेहता कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग प्रभारी अविनाश मेहता समाजसेवी तुलसी प्रसाद मंडल अजय मेहता आबिद अंसारी सरजू महतो हेमराज प्रसाद महेंद्र महतो राजेंद्र प्रसाद हीरालाल प्रसाद इत्यादि दर्जनों लोग सम्मिलित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *