

पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत स्तरीय कांग्रेस पार्टी का बैठक पंचायत भवन में मुखिया गणेश साव की अध्यक्षता में की गई। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की। सर्वप्रथम सभी गनमान्य लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान आजसू समर्थक राजकुमार यादव ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंटक के प्रदेश सचिव अंकित राज उर्फ सुमित ने कहा कि पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के आलोक में पंचायत स्तरीय एक कोर कमेटी का गठन प्रत्येक पंचायत में किया जा रहा है। इस दौरान विकास योजनाओं का चयन भी ग्रामीणों की मौजूदगी में की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में क्रियान्वित होने वाली अनेको कई योजनाएं जैसे प्रत्येक पंचायत में 10-10 चापानल, शमशान एवं दसकर्मा सेड निर्माण, कब्रिस्तान का चाहर दिवारी निर्माण, पेयजल की व्यवस्था जैसे सामूहिक योजनाओं का चयन कर कार्य को प्राथमिकता के साथ विकास करना है।
बैठक में उपस्थित लोगों का कोर कमेटी सदस्यों का चयन किया गया जिसमें दिनेश प्रसाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दीपक साव सचिव, प्रकाश कुमार उपसचिव, राजकुमार यादव संरक्षक, महेश साव संगठन मंत्री व शनि गुप्ता मीडिया प्रभारी चुने गए।
वही नापोखुर्द पंचायत के मुखिया गणेश साव ने कहा कि विकास के क्षेत्र में नापोखुर्द पंचायत एक अलग पहचान बना रहा है।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया गणेश साव,प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे,कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश महतो, शमशेर आलम,जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, चंद्रिका साव,चंदर साव, तीजु साव, बिंदु साव,राजकुमार साव, मोहम्मद सुल्तान, मोहम्मद नजाम, अख्तर अली, प्रकाश यादव,संजय यादव, गणेश भुईयां, कार्तिक भुईया, बिंदु भुईया, हरीश साव, रंजीत साव, दिनेश साव, बबलू मुंडा, संजय मुंडा दीपक मुंडा, विकास कुमार, प्रकाश कुमार महतो, शनी गुप्ता, महेंद्र साव, हरि साव, गंगा साव सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com