• Tue. Sep 23rd, 2025

कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस सभी ने शपथ लिया 2024 के लिए है तैयार हम—- शैलेन्द्र कुमार यादव

ByAdmin Office

Dec 28, 2023

 

 

आज कृष्ण बल्लभ आश्रम में हज़ारीबाग़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव के अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस उत्सव का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की याद में श्रद्धांजलि सभा, और असहाय लोगो को कंबल वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा की हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया।हिंदुस्तान की सबसे बड़ी एवं पुरानी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हम सभी को देश की आजादी में कांग्रेस के नेतृत्व में बलिदान देने वाले महापुरुषों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की उपलब्धियों गिनाते हुए पार्टी के विचारधाराओं से चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत,अशोक देव,आशीष सहाय ,आदिव रिजवी,बिनोद सिंह,सुनील अग्रवाल,गोविंद राम,रोहन ठाकुर, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी ,मोहम्मद दरगाही खान ,राजेंद्र चौरसिया राजू,परवेज अहमद, दिलीप कुमार रवि ,विजय कुमार सिंह, सैयद असरफ अली, मनोज कुमार सेवादल, मोहम्मद बाबर अंसारी, दिगंबर कुमार मेहता, मासूक अंसारी,जावेद इकबाल,मनीषा टोप्पो कमरुद्दीन, गुड्डू बाबा, पिंटू कुमार साव, दिगंबर अहमद अजय गुप्ता कृष्ण किशोर प्रसाद माशूक अंसारी मोहम्मद रब्बानी, कृष्ण कुमार, बेबी देवी महिला जिला अध्यक्ष, अनवर हुसैन, मुश्ताक अंसारी ,रोहण ठाकुर ,भैया डॉ असीम , चंद्रशेखर आजाद, बहादुर सागर ,पंचम पासवान,ऋषिकेश भारती,अनिल भुईया,संगीता देवी,रीता देवी,गुड़िया,बेबी आदि सैकड़ो कांग्रेस गण उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *