
रिपोर्ट अरविंद सिंह
झरिया। हर हर महादेव,जय मां अम्बे,आ माता तुझे दिल ने पुकारा आदि भजनों व जयघोष से गुंजमय हुआ झरिया के लिलोरी पथरा बस्ती। मौका था झरिया के लिलोरी पथरा में एकद्शम शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिन अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जंहा कलश यात्रा में 501 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। हर-हर महादेव, जय मां अंबे आदि के नारे लगाए जा रहे थे। कलश शोभा यात्रा मां लिलाेरी पथरा यज्ञ मंडप से निकाला गया, जो बाटा मोड़, लक्षमिनिया मोड़ आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए झरिया के आनंद भवन तालाब परिसर पहुंचा। यज्ञाचार्या अवधेशा नंद त्यागी और पुजारी राजीव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरणी की रस्म अदायगी कराई। यजमान के रूप में त्रिलोकी राम व उनकी धर्मपत्नी, राजेश ठाकुर उनकी धर्मपत्नी केअलावे जदू राम व धर्म पत्नी मुख्य यजमान थे। इसके बाद कलश यात्रा पुन: लिलोरी मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंचा। कलश शोभा यात्रा में प्रीतम रवानी, बिहारी यादव, गोविंद ठाकुर,जीवन राऊत, महेश शर्मा, श्रवण ठाकुर,मनीष यादव,विनोद शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजा शर्मा,शुभम राउत, रविन्द्र राय, राजेश कुमार,चंदन कुमार आदि सेवादार के रूप में मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
