• Thu. Feb 26th, 2026

कलयुग में चमत्कार नंदी बाबा ने पिया दूध सावन की पहली सोमवारी में नंदी बाबा ने पिया दूध वीडियो हो रहा है वायरल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 10, 2023

 

कतरास। सोमवार को सावन के पहले सोमवारी के मौके पर कोयलांचल के मंदिरों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ देवों के देव महादेव को जल अर्पण करने के लिए उमड पड़ी ।
बताते चलें कि पूरे भारतवर्ष में सावन का महीना हिंदुओं के जीवन में अलग महत्व रखता है।
काशी विश्वनाथ का मंदिर हो या उज्जैन का महाकाल हो या फिर बाबा बैजनाथ धाम देवघर का मंदिर हो चाहे स्थानीय मंदिर हो श्रद्धालु सभी मंदिरों में बाबा भोले को बोल बम के नारों के साथ जल चढ़ाते हैं और अपनी मुरादे पूरी करते हैं।
सोमवार को पहले सावन के मौके पर जब श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा को जल चढ़ाने के एम लिए गए तो उस वक्त यह चर्चा लोगों की भी जोरों से फैली कि नंदी बाबा दूध पी रहे हैं। इस बात की विश्वास जब खबर मंत्र की टीम को नहीं हुई तो खबर मंत्र के टीम स्वयं मंदिर में पहुंचकर भोले बाबा के बगल में विराजमान नंदी बाबा को दूध पीते हुए वीडियो को बनाया जो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। एक नहीं दो नहीं बल्कि कई महिला श्रद्धालुओं ने नंदी बाबा को दूध पिलाया। नंदी बाबा के द्वारा दूध पीने के बाद हर हर महादेव के नारे से मंदिर गूंज उठी। वही महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि मन अगर साफ हो तो कलयुग में भी भगवान का चमत्कार देखने को मिलता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *