
लोयाबाद -कनकनी कोलियरी परियोजना में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों ने तीन माह का बकाया वेतन की मांग को लेकर प्रबंधन को स्मार पत्र सौंपा ।

बताया जाता है कि उक्त कंपनी में सैकड़ो की संख्या में मजदूर कार्यरत है और नियमित अपने काम को अंजाम दे रहे है परंतु आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन पिछले तीन माह से मजदूरों का वेतन का भुगतान नहीं कर रही है जो मजदूरों के साथ शोषण करने तुल्य है। इस वजह से मजदूर सपरिवार समेत भुखमरी के कगार पर पहुँच गए है और दाने दाने को मोहताज है। जैसा की बताया जाता है कि मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कंपनी मजदूरों से पूरा काम लेती है और वेतन देने में तीन माह से आनाकानी कर रही है इस तरह से पूर्व में भी कंपनी द्वारा मजदूरों का वेतन रोका गया था जिसके खिलाफ आन्दोलन किया गया।एवं मजदूरों ने इसकी लिखित शिकायत धनबाद श्रम आयुक्त तथा कोलियरी प्रबंधक को स्मार पत्र देकर तीन माह का बकाया वेतन भुगतान करने की मांग किया है । माँग करने वाले मजदुरो में नन्द लाल महतो , हरखू महतो, राकेश चौहान , जीतेन्द्र चौहान , तपन गोराय , महेश सिंह, चंदन रवानी ,संतोष कुमार दास , शंकर राना , विशाल रवानी , भागीरथ महतो आदि सैकडो मजदूर शामील है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
