
सरायकेला : कुड़मी समाज का करम परब , पुरुलिया के कड़ाडी मैदान में आदिवासी कुड़मी समाज के करम महाजुड़ान में शामिल हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, की कई घोषणाएं ।
सरायकेला : झारखंड राज्य से।सीमावर्ती पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के टामना क्षेत्र के कड़ाडी मैदान में रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज का करम परब महाजुड़ान आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल हुए और करीब एक घंटा बीस मिनट तक रहे। कार्यक्रम में करम नृत्य का विशेष आयोजन हुआ।

सभा में कुड़मी समाज के मुख्य मानता अजीत प्रसाद महतो ने समाज और संस्कृति की बात रखी।इस अवसर पर झारखंड राज्य के कोई बड़े नेता उपस्थित रहे। उड़ीसा,झारखंड एवं पश्चिम बंगाल मिलकर तीन लाख लगभग महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने मंच से कई घोषणाएं की –
1. सामाजिक आंदोलन के दौरान कुड़मियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
2. कुड़मी विकास बोर्ड के लिए बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान, बोर्ड जल्द काम शुरू करेगा।
3. VB-G RAM G योजना के तहत अगले 6 महीने में हर अंचल में 50 लाख रुपये का काम होगा, मजदूरों को 300 रुपये मजदूरी, 125 दिन काम पर 34,500 रुपये तक मिलेगा।
4. जमीन के रिकॉर्ड के लिए 10 रुपये लेने की व्यवस्था खत्म की गई।
5. कुड़माली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस पर दिल्ली में अजीत बाबू, ज्योतिर्मय सिंह महतो और अमित शाह के साथ चर्चा हुई है।
6. पहाड़, जंगल और प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी नहीं होगी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच से उतरकर करम पेड़ का रोपण किया और करम स्थल पर साष्टांग प्रणाम किया। हालांकि इस दौरान कुड़मियों को ST में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कोई स्पष्ट बात नहीं की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
