
किसी की भी जिंदगी में कुछ ऐसे मामले आते हैं,जो अरुचि पैदा करते हैं। ज्ञदेशभर में विभिन्न अदालते हैं, जहां रोजाना कई मामलों की सुनवाई होती है।

किसी की भी जिंदगी में कुछ ऐसे मामले आते हैं,जो अरुचि पैदा करते हैं। ज्ञदेशभर में विभिन्न अदालते हैं, जहां रोजाना कई मामलों की सुनवाई होती है। इन्हीं सुनवाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें भी सामने आ जाती हैं, जो चर्चा का विषय बनती हैं।

इस तरह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक जज समलैंगिक जोड़े के मामले से जुड़े केस की सुनवाई के दौरान भड़क गए। उन्होंने जैसे ही सवाल किया कि क्या यह समलैंगिक जोड़े का मामला है? हां जवाब मिलते ही वे नाराज हो गए और फाइल तक को फेंक दिया।
जज भड़क उठे और फाइल को फेंक दिया
रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में Same Sex Couple Protection Case पर सुनवाई चल रही थी। तभी जस्टिस पंकज जैन ने याचिकाकर्ता के वकील से सवाल किया कि आप कौन हैं? वकील ने जवाब दिया कि मैं उनका नेक्स्ट फ्रेंड हूं।
इस पर जज ने पूछा कि क्या यह समलैंगिक जोड़े का मामला है? इस पर हां में जवाब मिला। इतना सुनते ही जज भड़क उठे और फाइल को फेंक दिया।
इसके बाद जज ने कहा कि इस अनैतिक चीज को वहीं ले जाओ जहां से आई थी।
याचिकाकर्ता के वकील ने हस्तक्षेप किया तब जज ने कहा कि मैडम, मैं इस सिद्धांत को नहीं मानता कि संवैधानिकता और नैतिकता अलग-अलग पैमाने पर देखा जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
