• Wed. Feb 18th, 2026

ओ.एन.जी.सी बोकारो द्वारा सीएसआर मद से विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया के 188 आंगनबाड़ी केंद्रों को दिया गया बर्तन का सेट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 27, 2024

 

 

ओएनजीसी बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर मद से विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया प्रखंड के 188 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बर्तन किट का वितरण किया गया। उपायुक्त सभागार में उपायुक्त नैंसी सहाय के द्वारा उक्त प्रखंड के 188 केन्द्रों के लिए ओ.एन.जी.सी परिसम्पति बोकारो के सौजन्य से सी.एस.आर.मद से बर्तन किट का वितरण किया गया। इस मौके पर सभागार में सांकेतिक रुप से पांच आंगनबाड़ी केंद्रो की सेविका को मौके पर बर्तन देकर वितरण कार्य प्रारम्भ किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने सभी सेविका सहायिकाओं को बर्तनों का समुचित सदुपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत 188 केंद्रो से लगभग 4000 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। इस परियोजना का संचालन जन सहयोग केन्द्र द्वारा किया गया। इस मौके पर ओ.एन.जी.सी. के पदाधिकारी मुख्यमहाप्रबंधक मानव संसाधन, ओ.एन.जी.सी. प्रबंधक, इंदु प्रभा खालखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,अभिषेक कुमार जिला समाज कल्याण कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *