• Mon. Oct 12th, 2026

एसपी अमन कुमार ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़कागांव के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Oct 12, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव । दुर्गा पूजा के दौरान सोमवार को शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में पूजा पंडालों का दौरा कर निरीक्षण किया।जिसमें मुख्य रूप से अश्विनी दुर्गा पूजा पंडाल डेली मार्केट बड़कागांव एवं दुर्गा पूजा पंडाल गुरु चट्टी बड़कागांव का निरीक्षण किया। वही बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद

ने हरली पूजा पंडाल का दौरा कर निरीक्षण किया।इस दरमियान अश्विनी दुर्गा पूजा समिति एवं मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के द्वारा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को बुके एवं अंग वस्त्र, मां दुर्गा का फोटो देकर सम्मानित करते हुए स्वागत किया। मौके पर एसडीपीओ अमित आनंद , पुलिस इंस्पेक्टर शहीद रजा , बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे को फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।एसपी अमन कुमार ने पूजा पंडालों का औचक भ्रमण कर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।इस दौरान पूजा पंडालों का दौरा कर समितियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए।

 

निरीक्षण से जुड़ी मुख्य बातें

 

एसपी अमन कुमार ने निरीक्षण के दौरान समिति के लोगों से मिलकर भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था जांची , पंडाल क्षेत्र के आस-पास में सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य बताया, साथी ही साथ महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वारा बनाए जाने के निर्देश दिए।वहीं हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस पर और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है

।साथ ही पार्किंग और हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश दिए गए।उन्होंने क्षेत्र की दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था जांची और ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए।इस दरमियान मुख्य रूप से मौके पर अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार ,

मां अंबे दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष बिंदु प्रसाद दांगी , आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह , सन्नी कुमार , राजू कुमार , सुरेंद्र कुमार , घनश्याम जायसवाल , मुखिया बबिता देवी , पूर्व मुखिया महेंद्र महतो , भाजपा मीडिया प्रभारी उमेश दांगी , त्रिलोकी महतो,सुरेंद्र महतो , हुलास प्रसाद दांगी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *