
चक्रधरपुर के एसडीपीओ डॉ सैयद मुस्तफा हासमी ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला की मदद कर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के सुदूर क्षेत्र कुरजुली निवासी पालो आल्डा गर्भवती थीं और प्रसव पीड़ा से काफी परेशान थीं।

स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने पर एसडीपीओ डॉ सैयद मुस्तफा हासमी ने स्वयं मामले की जांच-पड़ताल की तथा महिला को तत्काल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर करवाया।बताया जा रहा है कि महिला के गर्भ में पल रहे एक बच्चे की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो चुकी है,

जबकि दूसरे बच्चे को बचाने का प्रयास चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए समय पर की गई इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
