• Fri. Feb 27th, 2026

एमआर अभियान के 34वें दिन 12 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2023

 

*अब तक 7 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को लगाया गया एमआर का टीका*

धनबाद । मीजल्स रूबेला उन्मूलन को लेकर 12 अप्रैल से शुरू एमआर अभियान कार्यक्रम के 34वें दिन जिले के *12096* बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया गया!

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया अब तक कुल *760620* बच्चों को मीजल्स रूबेला का टीका दिया जा चुका है वही आज की बात करें तो आज का लक्ष्य *12509* बच्चों को टीका लगाना था, जिमसें कुल *12096* बच्चों को आज टीका लगाया गया है उन्होंने सभी से अपील की है कि जिले के सभी बच्चे (9 माह से 15 वर्ष तक) को मीजल्स रूबेला का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि हर एक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहे!

आज बाघमारा में 1759, बलियापुर में 622, गोविंदपुर में 1939, धनबाद सदर में 762, झरिया में 1275, निरसा में 3881, तोपचांची में 884, टुंडी में 974 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया हम सब ने ठाना है, मीजल्स रूबेला से झारखंड को बचाना है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *