• Sat. Mar 7th, 2026

एपीएम से वार्ता के बाद वाहन मालिकों का आंदोलन स्थगित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2022

*एपीएम से वार्ता के बाद वाहन मालिकों का आंदोलन स्थगित*

*महाराष्ट्र से आये दो एम्बुलेंस को बीसीसीएल प्रबंधन ने किया बंद*

*वाहन मालिकों का बंद 6 एम्बुलेंस हुआ शुरू, दो एम्बुलेंस दो दिनों में होगा चालू*

*तेतुलमारी :* कोयलांचल वाहन ऑनर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज से बीसीसीएल के सिजुआ एरिया में वाहन मालिकों ने अपनी मांगो को लेकर आमरण अनशन पर बैठ थे | आमरण अनशन पर बैठते ही सिजुआ एरिया के एपीएम ने वाहन मालिकों को वार्ता के लिए बुलाये|

एपीएम के पास एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, बिकोकायू के एरिया सचिव नागेंद्र वर्मा एवं जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज सिन्हा के नेतृत्व में वार्ता हुई | वार्ता में एपीएम ने कहा कि महाराष्ट्र से आये 4 एम्बुलेंस में से दो एम्बुलेंस नंबर एमएच 12 एसएफ 9440 एवं एमएच 12 क्यूजी 6817 को लेने में गड़बड़ी हुई है | इसलिए दोनों वाहनों को तत्काल बंद कर दिया गया है | इसके साथ ही बंद हुए 8 एम्बुलेंस में से 6 एम्बुलेंस को आज से चालु कर दिया जाएगा |

जबकि 2 एम्बुलेंस को दो दिनों के अंदर में चालू कर दिया जाएगा | एपीएम के बात पर वाहन मालिकों ने सहमति दी और अपना आंदोलन को स्थगित कर दिया | मालुम हो कि बीसीसीएल में वर्षो से वाहन चला रहे वाहन मालिकों ने जेम के माध्यम से सिजुआ एरिया में गलत तरीके से 4 एम्बुलेंस लेकर 8 एम्बुलेंस को बंद किये जाने पर उग्र होकर विगत ३० मई से तीन दिवसीय धरना पर बैठे थे | तीन दिनों में कोई कार्रवाई नहीं पर वाहन मालिकों ने आज से आमरण अनशन और अनिश्चितकालीन वाहन बंदी कर दी थी |

वार्ता सफल होने के बाद आमरण अनशन पर बैठे वाहन मालिक बीएन पांडेय, संजय वर्मा को एपीएम और एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने जूस पीला कर आंदोलन को तुड़वाया।

वार्ता में सिजुआ एरिया के अध्यक्ष आशीष सरकार, भीटी सिंह, मुन्ना सिंह, प्रेम कुमार, निर्मल निषाद, दिलीप कुमार यादव, संतोष सिंह, अयोध्या सिंह, सुरेश लाल, मो रमजान, मो एजाज एवं अन्य वाहन मालिक शामिल थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *