• Fri. Feb 27th, 2026

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया रक्तदान करने का संदेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 16, 2023

 

*धनबाद :* 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद के निर्देश पर पीके राय मेमोरियल कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने 15 जून को रक्तदान करने को लेकर जागरकता रैली निकाली. स्लोगन के माध्यम से लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया गया.

रैली गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते कंबाइंड बिल्डिंग, एसएसएलएनटी कॉलेज होते हुए पुनः गोल्फ ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई. रैली में पीके राय कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन संजय कुमार सिंह, सहायक जगबंधु रवानी, 36 झारखंड बटालियन के सूबेदार मेजर राम कुमार सिंह, अन्य 2 प्रशिक्षण अधिकारी समेत 47 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *