• Sat. Mar 14th, 2026

एनटीपीसी खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार को रिपोर्ट

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में तकरीबन 35 दिनों तक चलने वाले खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसे खेलों में परियोजना के कर्मचारीयों, बच्चों एवं उनके जीवनसंगिनी ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में विभिन्न कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष वर्ग शामिल था। आपको बता दें कि एनटीपीसी अपने कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्पोर्ट्स काउंसिल के माध्यम से करवाता रहता है ।जिसमें परियोजना के तमाम अधिकारी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में सभी स्पर्धा के विजेताओं और उप विजेताओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया कहा कि खेल हमारी एकाग्रता को बढ़ाता है और इससे हम स्वस्थ रहते हैं। सीजीएम ने इस मौके पर एक फ्रेंडली मैच में अपने सहयोगी प्रशांत कुमार के साथ मेंस डबल बैडमिंटन में जीत भी हासिल की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *