• Sat. Feb 21st, 2026

एनटीपीसी केरेडारी ने 6.81 करोड़ रू के प्रीमियम की वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी सौंपी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

 

यह वितरण कार्यक्रम शनिवार को केरेडारी और चट्टी बरियातु परियोजना के प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। परियोजना ने 115 लोगो को वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी सौंपी और 31 लोगो को विस्थापन प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर उपस्थित परियोजना के महाप्रबंधक फैज ने अपने प्रेरक उदबोधन में कहा कि रैयतों, स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों व प्रशासन ने केरेडारी परियोजना के निर्माण के लिए जिस प्रकार का सहयोग दिया है आशा है कि वो आगे भी मिलता रहेगा। किसी भी परियोजना की स्थापना में स्थानीय हितधारकों का योगदान महत्वपूर्ण होता है।

राम रतन बरनवाल, अंचलाधिकारी, केरेडारी ने स्थानीय लोगो को धन्यवाद किया और कहा की उनके बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता और प्रशाशन हर संभव नियम के अंतर्गत रैयतों की सहायता करने को तैयार है

श्री शिव प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी कोयला खनन परियोजनाओं में भू-विस्थापित परिवार की कुल अधिग्रहित रैयती भूमि का भुगतान प्राप्त कर लेने की स्थिति में वार्षिक वृत्ति पाॅलिसी सौंपी जाती है। इसमे एक एकड़ से पांच एकड़ अधिग्रहित रैयती भूमि के लिए प्रति महीने 3,000 रूपये प्रति एकड़ अर्जित भूमि के समान अनुपाद मे 30 साल तक दिया जाएगा। इस राशि में प्रति दो वर्ष में 1000 रूपये की बढ़ोतरी की जायेगी। अगर किसी रैयत की एक एकड़ से कम भूमि का अधिग्रहण की स्थति में 30,000 रूपय प्रतिवर्ष 30 साल के लिए दिया जाएगा। जिसमें प्रति दो वर्ष में 750/-रूपये की बढ़ोतरी की जायेगी।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों के साथ परियोजना के विभिन्न विभागों से अपर-महाप्रबंधक रोहित पल, एस.पी गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु, उप प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा एवं अधिकारी अल्का पांडा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उप-प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा द्वारा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *