
केरेडारी

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2024 को ग्राम बसरिया में मेगा मेडिकल कैम्प आयोजित किया। इस मेगा मेडीकल कैम्प में 5 विशेषज्ञताओं के विभिन्न डॉक्टरों की टीम जिसमें नेत्र, ईएनटी, जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग, दंत चिकित्सा, ओथ्रोपेडिक आदि के डॉक्टर उपस्थित हैं। मेडीकल कैम्प को ऐसी जगह इसलिए स्थापित किया गया है जिससे बेंगवारी, बसरिया, लोचर, हरला, हेवई एवं बालेदेवरी गांवों के लोग आसानी से आएं और चेक अप करा सकें, महिलाओं को भी ज्यादा दूर नही जाना पडेगा। इस मेडीकल कैम्प के माध्यम से 769 लोग अपनी जांच एवं इलाज करा चुके हैं। यह मेडीकल कैम्प केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर उपस्थित शिव प्रसाद ने बताया कि एनटीपीसी जन स्वास्थ्य के कार्यों में सैदव तत्पर रहती है। परियोजना द्वारा समय समय पर जन कल्याण के कार्यों से ग्राम वासी भी परियोजना के आने से खुश है और साथ मिल कार्य करने से ही ग्राम एवं प्रखंड का विकास निश्चित है। शिव प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी के इस मेडिकल कैम्प से लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। एनटीपीसी केरेडारी हमेशा से ही स्थानीय नागरिकों एवं परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रही है। इस मेडिकल को सफल बनाने में ग्राम वसियों का अहम योगदान है और केरेडारी परियोजना से अपर महाप्रबंधक एस.पी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश साहु, आशिश अलर्बट कुल्लु एवं अधिकारी निशित कुमार एवं सीएसआर की अधिकारी अल्का पांडा का योगदान है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
