• Thu. Feb 19th, 2026

एनटीपीसी के निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में दवाई खत्म, ग्रामीणों में दिखी नाराजगी!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा बसरिया में लगाये जा रहे निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर में दवाई हुइ खत्म, मायुष होकर लौटे कई ग्रामीण!!

 

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेंगवरी के बसरिया बाजार टांड में एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा निशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दवा ही खत्म हो गई! बताते चले की बेंगवरी गांव के ग्रामीण खेमलाल साव समेत अन्य के द्वारा यह बताया गया कि इस शिविर में कोई विशेष डॉक्टरो नही बल्कि पांचवी , छठी क्लास डॉक्टर को उठा के लाया गया है और ग्रामीणों को बुड़बक बनाने का काम किया जा रहा है ! ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी कंपनी लोगों को पहले धूल गर्दा खिलाती है फिर जाकर के गांव में मेडिकल सिविर लगाकर उसका इलाज करवाती है, कंपनी के द्वारा जो लोगों को बेवकूफ बनाने का काम अब नहीं चलेगा! लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि जब दवा लेने के लिए जाते है तो बोला जाता ह की 5, 6 , 7 ,8 की कॉनटर में जाइये, जबकि दवा ही खत्म हो गया है!कई ग्रामीणों का कहना ह की सिर्फ डायरी में 700 लोगो का नाम ऐड होता है जबकि हकीकत कुछ और है! लोग यह भी खुलेआम कह रहे थे कि एनटी पीसी पब्लिसिटी के लिए लोक लुभावन कार्यक्रम करती है ताकि भोली भाली जनता को उल्लू बनाया जा सके!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *