• Thu. Jun 11th, 2026

एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद बेरमो में जारी अवैध बालू उठाव, छापेमारी में एक ट्रैक्टर जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-
मानसून अवधि को देखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन और उठाव पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में दामोदर और कोनार नदी के विभिन्न घाटों से अवैध रूप से बालू निकासी का सिलसिला जारी है।
खेतको, असनापानी, होसिर, चलकरी, बेरमो खटाल, फुसरो हिंदुस्तान पुल, छिलका पुल, लोहा पुल तथा डीवीसी ओवरब्रिज के नीचे स्थित नदी घाटों से दिन-रात बालू का उठाव किया जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद हो रही इस गतिविधि से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इधर, अवैध बालू परिवहन की सूचना पर देर रात बेरमो अंचल अधिकारी संजीत कुमार ने बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज के समीप छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। जब्त वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बोकारो थर्मल थाना को सौंप दिया गया।

क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर लोगों का कहना है कि प्रतिबंध अवधि में भी बालू माफिया सक्रिय हैं। ऐसे में प्रभावी निगरानी और नियमित कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि नदी घाटों से हो रहे अवैध उठाव पर रोक लगाई जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *