• Sun. Mar 1st, 2026

एक घायल बंदर पहुंची अपना इलाज कराने अस्पताल, अनोखा वीडियो वायरल,सासाराम के डॉक्टर एसएम अहमद के निजी क्लीनिक का है यह मामला*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 9, 2022

*एक घायल बंदर पहुंची अपना इलाज कराने अस्पताल, अनोखा वीडियो वायरल,सासाराम के डॉक्टर एसएम अहमद के निजी क्लीनिक का है यह मामला*

पटना: बिहार के सासाराम जिले में एक घायल बंदरिया अपने बच्चे के साथ इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जब बंदरिया को घायल देखा तो उसकी मरहम पट्टी कर दी।

बंदरिया कुछ देर तक क्लीनिक में रहने के बाद वहां से चली गई।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो डॉक्टर एसएम अहमद के निजी क्लीनिक का बताया जा रहा है।

इलाज के दौरान बंदरिया को देखने के लिए क्लीनिक में वीरों का जमावड़ा लग गया है इस सबसे बेपरवाह होकर बंदरिया इलाज के बाद खुद बच्चे के साथ क्लीनिक (Clinic) से बाहर चली गई।

बंदरिया की काफी देर तक स्थानीय लोग तलाश करते रहे, पर उसका कहीं पता नहीं चला। बंदरिया के खुद क्लीनिक पहुंचकर इलाज कराने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.

डॉ. एस एम अहमद ने बताया कि यह 3 दिन पहले की है। दरअसल एक बंदरिया क्लीनिक की तरफ भागते हुए आ रही थी और उसके पीछे कुछ बच्चे पत्थर लिए हुए थे।

बच्चों को डांट कर भगा दिया और बंदरिया के घाव पर मरहम पट्टी कर दी। कुछ देर बाद वहां से चली गई।

बंदरिया की खास बात तो यह थी कि इतनी गहरी चोट होने के बाद भी वह अपना इलाज अच्छे ढंग से कराया। कोई इंसान भी इतने अच्छे से अपना इलाज नहीं कराता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *