• Fri. Feb 20th, 2026

ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 21, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना नवादा के नेतृत्व में एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम द्वारा दिनांक 19 फरवरी 2024 को ग्राम पार्वती थाना काशीचक शाहपुर ओपी जिला नवादा एवं ग्राम मसूदा थाना वारसलीगंज जिला नवादा में छापेमारी कर साइबर अपराध में संलिप्त 6 अपराधियों को साइबर अपराध करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन सिम डाटा एवं अन्य कागजात पाया गया। इस संबंध में साइबर कांड संख्या 14/24 एवं कांड संख्या 15/24 दिनांक 2024 धारा 414, 419, 420, 467, 468, 471, 400, 120, बि आईपीसी एवं 66 सी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। इन लोगों के द्वारा घनी फाइनेंस बजाज फाइनेंस एवं एसबीआई लोन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसा ठगी किया जाता था। गिरफ्तार सभी अभियुक्त को दिनांक 20,l फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया। गठित एसआईटी टीम के सदस्यों में पुलिस उपाधीक्षक थाना अध्यक्ष कल्याण आनंद, साइबर थाना नवादा संजीत सिंह, साइबर थाना नवादा रविरंजन मंडल, साइबर थाना नवादा टीम पुलिस केंद्र नवादा दिनेश कुमार यादव, साइबर थाना नवादा नीतीश कुमार चौधरी, साइबर थाना नवादा अजय कुमार, साइबर थाना नवादा रोहित कुमार, साइबर थाना नवादा सुशील कुमार आदि शामिल हुए। वही गिरफ्तार अभियुक्त सत्यम कुमार उम्र 23 वर्ष पिता विजय कुमार उर्फ विजय प्रसाद सकिन काशीचक थाना शाहपुर ओपी जिला नवादा, रोशन कुमार रजक उम्र 19 वर्ष पिता रंजीत रजक सकिन थाना शाहपुर ओपी जिला नवादा, इम्तियाज शाह उम्र 22 वर्ष पिता मुस्लिम सह मसूदा थाना वारिसलीगंज जिला नवादा, मिथिलेश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय अर्जुन चौधरी सकिन मसूदा थाना वारिसलीगंज जिला नवादा, प्रदीप कुमार उम्र 22 वर्ष पिता रामचंद्र महतो सकिन मसूदा थाना वारिसलीगंज जिला नवादा, राम आशीष कुमार उम्र 19 वर्ष पिता मिथिलेश प्रसाद सकिन मसूदा थाना वारिसलीगंज जिला नवादा शामिल हैं। बरामद सामानों की विवरण मोबाइल 11 सिम 6 कस्टमर डाटा 18 छोटी-छोटी कॉपी मोबाइल नंबर लिखा हुआ 6 जप्त किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *