
उपायुक्त के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सरायकेला द्वारा के द्वारा आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र स्थित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स, नंदी स्वीट्स, सालिग्राम स्वीट्स, न्यू गंगौर स्वीट्स सहित विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सैनिटेशन, खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण की व्यवस्था तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

मिठाइयों में संभावित मिलावट की जांच के उद्देश्य से मौके पर आयोडीन परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान जांचे गए मिठाई नमूनों में मिलावट संबंधी परीक्षण परिणाम नकारात्मक पाए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकांश प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं हैंडलिंग कार्य में लगे कर्मियों द्वारा हेड कैप एवं ग्लव्स का उचित उपयोग किया जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सभी खाद्य कारोबार संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान नंदी स्वीट्स में स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था में महत्वपूर्ण कमियां पाई गईं। उक्त कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को सुधार सूचना जारी करते हुए निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप स्वच्छता एवं सैनिटेशन व्यवस्था में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त सभी खाद्य कारोबार संचालकों को निर्देशित किया गया कि मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण में औद्योगिक अथवा अनुमोदन रहित रंगों का प्रयोग नहीं किया जाए। केवल FSSAI द्वारा अनुमोदित खाद्य रंगों का ही उपयोग किया जाए तथा उनका प्रयोग निर्धारित अधिकतम अनुमत सीमा के भीतर किया जाए।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सभी मिठाई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण, उचित भंडारण तथा अनुमोदित खाद्य रंगों के निर्धारित सीमा में उपयोग को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण एवं निगरानी की कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
