• Thu. Aug 27th, 2026

रक्षाबंधन पर आदित्यपुर गम्हरिया के मिठाई दुकानों की जांच,सभी नमूने मिले सुरक्षित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सरायकेला-खरसावां की टीम ने गुरुवार को आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना था।निरीक्षण के दौरान श्याम स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स, नंदी स्वीट्स, सालिग्राम स्वीट्स और न्यू गंगौर स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, निर्माण एवं भंडारण व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन का जायजा लिया। मिठाइयों में संभावित मिलावट की जांच के लिए मौके पर आयोडीन परीक्षण किया गया,
जिसमें सभी नमूने संतोषजनक पाए गए। जांच में अधिकांश प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों द्वारा हेड कैप और ग्लव्स का उपयोग करते हुए स्वच्छता मानकों का पालन किया जाता मिला।
वहीं नंदी स्वीट्स में कुछ कमियां मिलने पर सुधार सूचना जारी कर आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
विभाग ने कारोबारियों को केवल एफएसएसएआई अनुमोदित खाद्य रंगों के उपयोग की हिदायत देते हुए कहा कि पर्व के दौरान निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *