
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखण्ड के डपोक पंचायत के
उत्क्रमित मध्य विद्यालय डपोक में मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास एवं उपमुखिया बलराज यादव के हाथों कक्षा एक एवं दो के बच्चों को पोशाक दिया गया। जहां मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन रविदास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए यह पोशाक वितरण किया, बच्चे सदैव इसे पहनकर स्कूल आए व सदेव ठंड से बचें। उन्होंने शिक्षा का बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चों को स्कूल आना चाहिए व शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। शिक्षा से ही हम अपना भविष्य संवार सकते हैं। पोशाक वितरण समारोह में स्कूल के प्रधानाध्यापक भीखू दास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार पासवान, शिक्षक बीरेंद्र यादव, प्रमिला कुमारी एवं बच्चें उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
