
साहिबगंज में 1250 करोड़ का अबैध पत्थर खनन मामले में
एक नया मोड़ सामने आया है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी पर अब दूसरे गवाह विनोद जायसवाल पर सदर एसडीएम अंगार नाथ स्वर्णकार ने प्राथमिकी दर्ज की है और इसकी जानकारी विनोद जायसवाल ने ईडी को दी।

उन्होंने ईडी को बताया कि एसडीएम मंडरो अंचलाधिकारी व मिर्जा चौकी थानेदार के साथ उनके क्रशर प्लांट पर पहुंचे थे।

अवैध खनन मामले में ईडी के दूसरे गवाह विनोद जायसवाल ने साहिबगंज के एसडीएम अंगार नाथ स्वर्णकार पर लगाया गंभीर आरोप । पंकज मिश्रा के पक्ष में गवाही से इंकार किया तो क्रशर मशीन सील करते हुए एसडीएम ने झूठे आरोप में करवा दिया केस
साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना में नौ मई को ईडी के गवाह विनोद जायसवाल पर दर्ज प्रदूषण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज
साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी के अब दूसरे गवाह विनोद जायसवाल पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विनोद जायसवाल ने ईडी को इसकी जानकारी दी है और अपने साथ घटित कहानी बयां की है।
उन्होंने बताया है कि साहिबगंज के मुंडली मौजा के मंडरो प्रखंड में उनका नेहा स्टोन वर्क्स नाम से क्रशर प्लांट है। क्रशर संचालन के लिए एनजीटी के मापदंडों को पूरा करने के बाद ही प्रदूषण विभाग ने उन्हें चार मार्च 2024 को क्रशर संचालन की अनुमति दी थी।
विनोद जायसवाल ने लगाया ये आरोप
इसकी समाप्ति की अवधि 31 मई 2025 है। इसका पिछले एक सप्ताह से ट्रायल चल रहा था। इसी बीच आठ मार्च की शाम करीब पांच बजे सदर एसडीएम अंगार नाथ स्वर्णकार, मंडरो अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत व मिर्जा चौकी थानेदार रोहित कुमार उनके क्रशर प्लांट पर पहुंचे थे। उन्होंने क्रशर जांच की बात कही।
विनोद जायसवाल का आरोप है कि इसी बीच एसडीएम अंगार नाथ स्वर्णकार उनका हाथ पकड़कर बगल में ले गए और ले जाकर धमकी देते हुए बोले कि उसे पंकज मिश्रा व अन्य के पक्ष में गवाही देनी होगी।
विनोद जायसवाल ने जब पक्ष में गवाही से इंकार किया तो एसडीएम ने धमकी दी व अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तुरंत उनका क्रशर मशीन सील कर मिर्जा चौकी थाने में झूठा आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
मंडरो अंचलाधिकारी के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाने में मंडरो अंचल के अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत के बयान पर प्रदूषण अधिनियम के तहत विनोद जायसवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसडीएम के निर्देश पर अंचलाधिकारी ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसडीएम ने अंचलाधिकारी को नौ मई को पत्र लिखा था कि आठ मई को उनकी अध्यक्षता में मिर्जा चौकी थाना प्रभारी, खान निरीक्षक, अंचलाधिकारी मंडरो आदि ने मंडरो अंचल के मुंडली मौजा में स्थित दो क्रशर का औचक निरीक्षण किया था।
मिर्जा चौकी थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी
इनमें एक सुमित कुमार चौधरी की मेसर्स सुमित स्टोन वर्क्स व विनोद कुमार जायसवाल की मेसर्स नेहा स्टोन वर्क्स शामिल थी। निरीक्षण में दोनों ही क्रशर प्रतिष्ठानों में जांच टीम को वहां अनियमितता मिली। उत्खनित पत्थर व स्टोन चिप्स को बिना ढके एवं खुले में रखा गया था।
इसके चलते उक्त क्रशरों के संचालन से उठने वाली घातक धूलकणों से मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। इसी शिकायत के आधार पर मिर्जा चौकी थाने में नौ मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पहले दबाव में गवाही से मुकर चुके हैं विजय हांसदा
विनोद जायसवाल ईडी के दूसरे गवाह हैं जो 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में गवाह हैं। इससे पहले विजय हांसदा गवाही से मुकर चुके हैं। उन्हें भी रुपयों की लालच के अलावा प्रशासनिक व पुलिस के स्तर पर गवाही से मुकरने का दबाव बनाया गया था।
इसके लिए स्थानीय पुलिस ने उन्हें दिल्ली में एक वकील से भी मुलाकात करवाने में मदद की थी। विजय हांसदा की गवाही से मुकरने का मामला चर्चा में रहा है। इस प्रकरण की जांच सीबीआइ कर रही है। विजय हांसदा के बाद अब विनोद जायसवाल का मामला चर्चा का विषय बना है, जिसमें उन्हें गवाही से मुकरने का दबाव बनाया जा रहा है।
आरोप बेबुनियाद, क्रशर संचालक के सामने की गई थी जांच: एसडीएम
एसडीएम अंगार नाथ स्वर्णकार ने बताया कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। विनोद जायसवाल के क्रशर सहित एक अन्य क्रशर का भी औचक निरीक्षण किया गया था। उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। जांच रिपोर्ट पर क्रशर संचालक का हस्ताक्षर भी करवाया गया था।
उन्हें यह भी कहा गया था कि अगर वे जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट हैं तो वरीय पदाधिकारी से इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ निरीक्षण किया गया था। विनोद जायसवाल गलत आरोप लगा रहे हैं, उन्हें कहीं कोई धमकी नहीं दी गई है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
