
सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पंचायत के ईचागढ़ गांव में ग्रामीणों की सजगता और तत्परता से कथित मवेशी चोरी की एक बड़ी घटना टल गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कुछ दिन पूर्व चांडिल बांध मठिया से एक। गौ माता की चौरी हुए हे,चांडिल।स्टेशन से कोई। गांव वाले गौ माता की चौरी की वारदात रोकने की नाम नहीं लेता जिसे आम नागरिक चिंतित देख गया ओर।ग्रामीणों में आक्रोश हे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन गांव में कई बार संदिग्ध परिस्थिति में घूमती देखी गई। वाहन की गतिविधियों पर संदेह होने पर ग्रामीण सतर्क हो गए और निगरानी शुरू कर दी। बताया जाता है कि देर रात वाहन से चार युवक उतरकर गांव के एक परिवार के घर के समीप पहुंचे और कथित रूप से मवेशी चोरी का प्रयास करने लगे।
ग्रामीणों की आहट मिलते ही सभी युवक मौके से भागने लगे। पीछा किए जाने पर वे गांव के समीप स्थित नदी की ओर भागे और उसमें कूद गए। ग्रामीणों ने पूरी रात क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी। सोमवार सुबह जब एक युवक नदी से बाहर निकलकर भागने का प्रयास कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपने अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी दी तथा स्वयं को कपाली टीओपी क्षेत्र का निवासी बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल ईचागढ़ थाना पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी देखी जा रही है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस की ओर से अपेक्षित तत्परता और सख्ती नहीं दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ग्रामीण समय रहते सतर्क नहीं होते, तो गांव में बड़ी चोरी की घटना हो सकती थी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
